फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने से शिमला में शुरू हो सकती है फ्यूनिक्युलर ट्रॉली सेवा, शहरवासियों और सैलानियों को मिलेगी राहत

राजधानी शिमला में शहरवासियों और सैलानियों के लिए जल्द ही परिवहन की नई सुविधा शुरू होने जा रही है। अगले महीने से फ्यूनिक्युलर ट्रॉली में सफर करने का मौका मिल सकता है। नगर निगम ने परियोजना का अधिकांश काम पूरा कर लिया है और अब शेष कार्य को तेजी से पूरा करने की तैयारी है। शुक्रवार को नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली और शेष कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि अगले महीने से ट्रॉली सेवा शुरू की जा सके। फ्यूनिक्युलर ट्रॉली सेवा शुरू होने से शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए लोगों को सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलेगा। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और सैलानियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। शिमला की भौगोलिक परिस्थितियों और ढलानदार रास्तों को देखते हुए यह परियोजना शहरवासियों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकती है। ट्रॉली के संचालन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नगर निगम का प्रयास है कि परियोजना से जुड़े शेष निर्माण कार्य, तकनीकी प्रक्रियाएं और आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी की जाएं। इसके बाद ट्रॉली का संचालन शुरू किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद शिमला में परिवहन सुविधा के साथ पर्यटन को भी नया आकर्षण मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें