फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सैहल मेले में कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

राजधानी शिमला के उपनगर शोघी से लगते सैहल में शनिवार को दो दिवसीय मेले का आयोजन शुरू हुआ। मेले के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इनमें कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम दिखाया। मेले में खेल गतिविधियों के साथ-साथ खरीदारी और खानपान की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां खाने-पीने के सामान से लेकर विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोग खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। आयोजन समिति के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें कबड्डी, शतरंज, रस्साकशी, बैडमिंटन और घड़े की निशानेबाजी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन खेलों में प्रतिभागी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और विजेताओं को 500 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया जाएगा। मेले के माध्यम से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ लोगों को मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर भी मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें