फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: घर बचाने और टनल निर्माण बंद करने की मांग पर सड़कों पर उतरे सैकड़ों प्रभावित

राजधानी के संजौली, शांति विहार और भट्ठाकुफर के सैकड़ों भवन मालिकों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को फोरलेन टनल निर्माण के विरोध में रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने घरों को बचाने और टनल का निर्माण बंद करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। शांति विहार के 14 घरों में दरारें आई हैं। इसके बाद फोरलेन ट्विन टनल के एलाइनमेंट की जद में आने वाले करीब 500 घरों के लोग ट्विन टनल प्रभावित संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एनएचएआई और निर्माण कंपनी के खिलाफ लामबंद हुए। लोगों ने विकास चाहिए, विनाश नहीं, हमारे घरों में दरारें, हमारी सुरक्षा खतरे में और हमारी आवाज सुनो, हमारे घर बचाओ जैसे नारे लगाए। रैली में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग सहित हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुराने सर्वे के अनुसार फोरलेन निर्माण करने और मौजूदा टनल निर्माण को तुरंत बंद करने की मां

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें