फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एचआरटीसी पेंशनरों का आंदोलन फिलहाल स्थगित, सरकार ने मानीं मांगें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) के साथ पेंशन जारी होगी। वहीं, निगम कर्मचारियों के वेतन जारी करने के आदेश भी प्रबंधन ने दे दिए हैं। प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी पेंशनरों को तीन फीसदी डीए जारी करने के आदेश जारी किए हैं। एचआरटीसी पेंशनरों ने निगम मुख्यालय के बाहर आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। हालांकि, पेंशनर इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने शेष पांच फीसदी डीए भी कर्मचारियों और पेंशनरों को एक साथ जारी करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही चिकित्सा बिलों का भुगतान और जिन कर्मचारियों को पेंशन नहीं लगी है, उन्हें पेंशन जारी करने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 3 फीसदी डीए जारी करने की घोषणा की है। एचआरटीसी पेंशनर्ज एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने निगम प्रबंधन ने डीए के साथ पेंशन जारी करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि कहा कि 13 अक्तूबर को मांगपत्र सौंपकर तीन नवंबर से निगम मुख्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव करने का निर्णय लिया था। इस बीच दो नवंबर को निगम के नए प्रबंध निदेशक ने पदभार संभालने के बाद जेएसी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पेंशनरों की मांगों को परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रधान सचिव के समक्ष उठाने के लिए दो दिन का समय मांगा था। प्रबंधन ने तीन फीसदी डीए पेंशन के साथ मिलने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें