फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: आत्मा राम बोले- पेंशनर्स के नाम पर आंदोलन कर रहा नया ज्वाइंट एक्शन फ्रंट भाजपा से जुड़ा

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम और जिला सचिव महेश वर्मा ने अपने को पेंशनर्स का हितैषी बताकर प्रदेशभर में मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नए ज्वाइंट एक्शन फ्रंट पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फ्रंट भाजपा से जुड़ा हुआ है। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि उनके संगठन ने हमेशा पेंशनर्स की मांगों को सरकार के समक्ष उठाया है। इनमें से अधिकतर मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं और कई मांगों को पूरा भी किया गया है। उन्होंने दावा किया कि शेष मांगों को पूरा करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। संयुक्त संघर्ष समिति के पैसों के कथित दुरुपयोग के आरोपों पर आत्मा राम ने कहा कि वह चुने हुए अध्यक्ष हैं और संगठन की गतिविधियों तथा पेंशनर्स के कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए पैसा निकालने के अधिकृत हैं। उन्होंने दावा किया कि डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ने उनकी कार्यकारिणी को ही सही माना है और दूसरे पक्ष की अपील खारिज कर दी गई है। उन्होंने संयुक्त संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों पर ओछी राजनीति करने का आरोप भी लगाया। आत्मा राम और महेश वर्मा ने कहा कि पेंशनर्स की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और बकाया 13 फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त के भुगतान का मामला भी उनका संगठन सरकार के समक्ष उठाएगा। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार की सभी बकाया देनदारियों का मौजूदा सरकार ने भुगतान किया है। साथ ही, उन्होंने संयुक्त संघर्ष कमेटी से जुड़े कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि पर सवाल उठाए और पूछा कि उनके साथ कौन-कौन से बड़े पेंशनर्स संगठन जुड़े हैं। पेंशनर्स कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 17 दिसंबर को संगठन की ओर से बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री को आमंत्रित कर पेंशनर्स की सभी मांगों को लेकर घोषणाएं करने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें