फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा: नवरात्र के पहले दिन त्रिपुरा सुंदरी दरबार में उमड़ा जनसैलाब, माता को अर्पित की पांच किमी लंबी चुनरी

Sun, 11 Oct 2026 06:34 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

बांसवाड़ा के प्रसिद्ध माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। माता का पंचरंगी श्रृंगार किया गया। इंदौर से आए हजारों भक्तों ने 5 किलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा निकालकर माता को चुनरी अर्पित की। अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई।


पंचरंगी श्रृंगार में सजीं माता, सुबह 5 बजे से पहुंचे श्रद्धालु
नवरात्र के पहले दिन मंदिर में भक्तिमय माहौल नजर आया। रविवार को माता का पंचरंगी श्रृंगार किया गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। सुबह 5 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भक्तों ने मंगला आरती का लाभ लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।

इंदौर से श्रद्धालु लेकर आए 5 किलोमीटर लंबी चुनरी
मंदिर में विशेष आकर्षण 5 किलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा रही। इंदौर से आए मनोज पंचाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर से हजारों श्रद्धालु माता को 5 किलोमीटर लंबी चुनरी अर्पित करने पहुंचे। सुबह मुख्य द्वार से ‘जय माता दी’ के जयघोष के साथ चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई और मंदिर की परिक्रमा करते हुए माता को चुनरी अर्पित की गई। इस विशेष आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुंबई से आईं श्रद्धालु कलाकार संजिला गौतम ने कहा कि आज मां के दरबार में आने का शुभ अवसर मिला। वह अपने आप को धन्य समझती हैं।

अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष धूलजी पंचाल एवं महामंत्री नटवरलाल पंचाल ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में मंदिर में पंडित निकुंज मोहन पंड्या के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना की गई। घट स्थापना के साथ जवारे अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से दर्शन के लिए सुगम व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें