मोहाली के सेक्टर-79 स्थित हेयर मास्टर्स सैलून पर दो महीने में दूसरी बार फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बाइक सवार बदमाश भागते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। शनिवार को दिनदहाड़े हुई इस वारदात में खास बात यह रही कि 5 सितंबर को हुई पहली फायरिंग की तरह इस बार भी हमलावर काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर आए थे। दोनों घटनाओं में इस्तेमाल बाइक और शूटरों के तरीके में समानता मिलने से पुलिस को एक ही गैंग का हाथ होने की आशंका है।