फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन

पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब 25/11 की ओर से पंजाब भर के डिपो गेटों पर गेट रैलियां कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जगरांव डिपो के गेट पर प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने सरकार पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर बार-बार भरोसा देकर पीछे हटने के आरोप लगाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का तुरंत समाधान नहीं हुआ तो 16 नवंबर से हड़ताल शुरू की जाएगी। यूनियन के प्रदेश संयुक्त सचिव जलौर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के साथ अब तक 65 से 70 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन इतने दौर की बातचीत और बार-बार दिए गए भरोसों के बावजूद कर्मचारियों की मांगों का कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से पनबस में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने के मामले में सरकार लगातार अड़चनें पैदा कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें