फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं में तलवारों और हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे, जमकर की तोड़फोड़

जगराओं शहर की नानक नगरी थेह में हथियारबंद लोगों की गुंडागर्दी से दहशत फैल गई। हाथों में तलवारें और अन्य हथियार लेकर पहुंचे लोगों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और घर के सामान को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया। घटना के समय घर का मालिक वह उपचार के लिए अस्पताल गया हुआ था। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में रखा कोई सामान नहीं छोड़ा और करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें