फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं में बिजली कटों से भड़के अकाली, विभागीय दफ्तर में लगाया धरना

रोजाना लग रहे बिजली के कटों से परेशान अकाली दल ने बुधवार को पूर्व विधायक एसआर कलेर की अगुवाई में बिजली विभाग के दफ्तर में धरना देकर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि अघोषित बिजली कटों ने किसानों के साथ-साथ शहर और गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एसआर कलेर ने आप सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को यह तक पता नहीं कि गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ जाती है, वह व्यवस्था कैसे संभालेगी। कलेर ने आरोप लगाया कि सरकार ने नया थर्मल प्लांट लगाना तो दूर, एक नया सब-स्टेशन तक नहीं बनाया। कलेर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप सरकार विकास के बजाय "ड्रामा" करने में लगी रही। कभी स्कूलों पर पेंट करवाकर उन्हें नया बनाने के दावे किए जाते हैं तो कभी दूसरे मुद्दों को लेकर प्रचार किया जाता है, जबकि जमीनी स्तर पर बिजली व्यवस्था की हालत लोगों के सामने है। ‘न किसान को खेतों में बिजली, न घरों में नियमित सप्लाई’ कलेर ने कहा कि किसान खेतों में बिजली की पर्याप्त सप्लाई के लिए परेशान हैं और शहर व गांवों के लोग घरों में लग रहे कटों से बेहाल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के पुराने दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार कहती थी कि बिजली "चपका भी नहीं मारेगी", लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि बिजली के कट ही कट लग रहे हैं। पूर्व विधायक ने अकाली सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए दावा किया कि उस समय पंजाब में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के बावजूद बिजली सरप्लस होती थी और उसे पाकिस्तान तक बेचने की स्थिति थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें