फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में सेम नाले में गिरा अनियंत्रित ट्रक

राजस्थान में केमिकल की डिलीवरी देकर मुल्लांपुर दाखा लौट रहे ट्रक चालक की आंख लगने से वीरवार दोपहर पौने दो बजे लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंद पड़े टोल प्लाजा के समीप खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित हुआ ट्रक सेम नाले में जा गिरा। ट्रक देखते ही देखते पानी में धंसने लगा। चालक रंजीत सिंह सोनू निवासी गांव दाखा ट्रक में ही बेहोश हो गया। हादसे के बाद राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। नजदीक तैनात सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को हादसे की जानकारी मिली। टीम ने बड़ी-बड़ी रस्सियों का इंतजाम किया और राहगीरों की मदद से ट्रक तक पहुंच बनाई। काफी मशक्कत के बाद बेहोश पड़े चालक सोनू को ट्रक से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें