जालंधर के गांव ढड्डा में एक साल के बच्चे की जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। आरोप है कि पार्टी में शामिल एक रिश्तेदार ने डांस करते समय अपनी रिवॉल्वर से चार राउंड फायर किए, जिनकी चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और फोटोग्राफर घायल हो गए। मृतका की पहचान अमनदीप कौर निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान रजिंदर के रूप में हुई है, जो फगवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।