थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत जे.पी. नगर में घर के बाहर खड़ी एक कार को दो संदिग्ध व्यक्तियों ने निशाना बनाया। दोनों ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जबकि तकनीकी टीमों की मदद से भी मामले की जांच की जा रही है।पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। एसीपी वेस्ट ने कहा कि आरोपियों को जल्द काबू करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लोगों से अपील की है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।