फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर गन पॉइंट पर लूट, ड्राइवर से 50 हजार रुपए और मोबाइल छीना

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर फिल्लौर के गांव भट्टियां के पास शुक्रवार देर रात ट्रक ड्राइवर से लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आई-20 कार में सवार 4-5 अज्ञात युवकों ने ट्रक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से ट्रक के शीशे तोड़कर चालक के साथ मारपीट की। पीड़ित ड्राइवर आसिफ हुसैन, निवासी सतवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के अनुसार, बदमाशों ने उसके सिर पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी और 50 हजार रुपए नकद व मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के समय ट्रक खन्ना से माल लेकर जम्मू की ओर जा रहा था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण ड्राइवर को बचाने पहुंचे तो आरोप है कि बदमाशों ने उनके पीछे भी पिस्तौल लेकर दौड़ लगा दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही 112 इमरजेंसी टीम और थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला लूटपाट का प्रतीत हो रहा है। पीड़ितों द्वारा बताई गई आई-20 कार के नंबर के आधार पर पुलिस वाहन के मालिक की पहचान और आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी पुलिस जांच का विषय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें