जालंधर में मंगलवार रात एक प्रॉपर्टी कारोबारी लक्की की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावर वारदात के दौरान उनके हाथ की उंगलियां काटकर अपने साथ ले गए। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है, जब लक्की ठाकुर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। मृतक के भाई मनमोहन ने शिवसेना नेता नरेंद्र थापर के बेटे राम कृष्ण और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।