जालंधर बस स्टैंड के डिपो नंबर-1 में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डिपो में रखे पुराने टायरों और पेड़ों में आग लगी। टायरों में आग लगने के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।