फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में भंगड़े के साथ बांग्लादेशी हॉकी टीम का जोरदार स्वागत

27 अक्टूबर से जालंधर में शुरू होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश की हॉकी टीम जालंधर पहुंच गई है। यहां खिलाड़ियों का पारंपरिक पंजाबी अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान पंजाबी गाने बजाए गए, जिन पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जमकर भांगड़ा डाला। कप्तान अर्शउफ उल सहित टीम के खिलाड़ियों ने इस पल का खूब आनंद लिया। खिलाड़ियों का उत्साह देखकर माहौल और भी खुशनुमा हो गया। टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम भी अपनी चुनौती पेश करने के लिए तैयार है। जालंधर में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से हॉकी प्रेमियों को रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। अब 27 अक्टूबर से मैदान पर हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें