फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के मेरिटन होटल में देर रात बवाल, जमकर चले लात-घूंसे; एक शख्स घायल

शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 05:22 PM IST

मेरिटन होटल जालंधर में पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। घटना में भल्ला नामक युवक के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। पीड़ितों के अनुसार, होटल में पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि एक महिला को बचाने के दौरान वेटर, मैनेजर रजत और बाउंसर ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, होटल स्टाफ पर महिला कलाकार के साथ गलत व्यवहार करने और एक महिला को बैड टच करने के भी आरोप लगाए गए हैं।पीड़ित पक्ष का दावा है कि उन्होंने होटल संचालक को विवाद सुलझाने के लिए मेयर वनीत धीर और सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के समझौते का हवाला दिया, लेकिन इसके बावजूद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मेरिटन होटल को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले ही मेयर वनीत धीर और सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया था। इसके बावजूद दोबारा विवाद सामने आने से मामला चर्चा में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें