फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पुलिस फायरिंग में डोनी बल गैंग से जुड़ा बदमाश गोली लगने से घायल

जालंधर पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को टांग में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को एक वारदात में शिनाख्त और पूछताछ के बाद हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।  मुठभेड़ में कुल तीन राउंड फायरिंग हुई। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, वह गैंगस्टर डोनी बल गैंग का सदस्य है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।  पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी को हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास ले जाया गया था। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस के मुताबिक, पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की टांग में लगी। मौके से गोली का खोल और पिस्तौल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।  गोली लगने से सुखजिंदर उर्फ प्रिंस घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके कथित गैंग कनेक्शन के साथ-साथ उस वारदात की भी जांच कर रही है, जिसमें उसकी भूमिका सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें