फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान आज, सुबह 7 बजे से डीएवी पहुंचने लगे समर्थक

चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में छात्र परिषद चुनाव को लेकर सोमवार सुबह से ही हलचल तेज हो गई। सुबह करीब 7 बजे से ही विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थक कॉलेज परिसर के आसपास पहुंचने शुरू हो गए। समर्थकों ने अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए छात्रों से संपर्क किया और उन्हें अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। कॉलेज में सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए चुनाव प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान शुरू होने से पहले ही कॉलेज के आसपास विभिन्न छात्र संगठनों के समर्थकों की मौजूदगी से चुनावी रंग दिखाई देने लगा। इस बार डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद का मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है। सथ से साहिबवीर सिंह, एचएसए के दीपांशु, एसओआई के हरदीप सिंह और एनएसयूआई के भूपिंदर रवि अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें