फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

नडाला-सुभानपुर रोड पर वेडिंग विला पैलेस के सामने तेज रफ्तार सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक नडाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद फॉर्च्यूनर चालक मौके से आगे निकल गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जगा निवासी सेवा राम ने बताया कि उनका भतीजा सनी (25) पुत्र मेवा राम और उसका दोस्त कृष्णा पुत्र कश्मीर निवासी जगा बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे मोटरसाइकिल पर नडाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार करवाया गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों युवकों को काफी चोटें आई हैं। उपचार के बाद दोनों को घर ले जाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें