फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 425 करोड़ रुपये के टैक्स फर्जीवाड़े का खुलासा

पंजाब सरकार ने जीएसटी चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 425 करोड़ रुपये के टैक्स फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत जीएसटी विभाग द्वारा की गई है। एक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा किए गए 2,450 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच के दौरान इस टैक्स चोरी का पता चला। इस मामले में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 62 फर्में शामिल हैं, जिनमें पंजाब की लगभग 25 फर्में भी शामिल हैं। पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें