फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बारिश से बदला मौसम, गलियों में छाया अंधेरा, घरों में दुबके लोग

पठानकोट में वीरवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 9:30 बजे के आसपास तेज बारिश होने से शहर की गलियों में अंधेरा छा गया। आसमान में छाए बादलों और बारिश के कारण दिन के समय भी रोशनी कम हो गई। बारिश तेज होने के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम में आए बदलाव के साथ ठंड का एहसास भी बढ़ गया। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकलते दिखाई दिए। बारिश के कारण सुबह के समय सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ। अचानक बदले मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें