फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह पर्व को लेकर सुल्तानपुर लोधी में तैयारियां तेज, फूलों से सजा गुरुद्वारा बेर साहिब

धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज और जगत माता माता सुलखणी जी के पवित्र विवाह पर्व को लेकर पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी में तैयारियां जोरों पर हैं। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से विवाह पर्व के समागमों को लेकर विशेष सजावट की जा रही है। गुरुद्वारा साहिब का पूरा परिसर फूलों की सजावट से आकर्षक नजर आ रहा है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के दरबार साहिब को सुंदर फूलों से सजाया गया है। परिसर के विभिन्न हिस्सों में की गई सजावट और धार्मिक माहौल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विवाह पर्व में देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत के सुल्तानपुर लोधी पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें