फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मोगा में दो गुटों के बीच गैंगवार की आशंका, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोगा थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश नाकाम करते हुए पांच आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार राइफलें, चार पिस्टल, 106 जिंदा कारतूस, आठ मैगजीन और दो काले रंग की लग्जरी गाड़ियां फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा स्कॉर्पियो बरामद की गई हैं। मामले में एक और व्यक्ति को नामजद कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी देते हुए एसपी डी. अजय राज ने बताया कि थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ रंजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। रात करीब 11:50 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दाना मंडी निहाल सिंह वाला के मेन चौक के पास कुछ हथियारबंद व्यक्ति निजी रंजिश के चलते दो गुटों में भिड़ने वाले हैं और उनके बीच गैंगवार हो सकती है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत दाना मंडी इलाके में नाकाबंदी और घेराबंदी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें