फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल की मीट मार्केट को शहर से बाहर करने के आदेश, कुत्ते ने नाै लोगों को काटा था

नंगल में एक कुत्ते ने मोहल्ला राजनगर के पांच लोगों सहित कुल नाै लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। अब इस मामले में नंगल नगर काउंसिल के अधिकारियों ने नंगल की अड्डा मार्केट की मीट मार्केट को तुरंत शहर के बाहर करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने नंगल में बंद चल रहे स्लाटर हाउस को भी चालू करने के आदेश दिए। नंगल के वार्ड नंबर एक में सफाई अभियान का जायजा लेने पंहुचे शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने पूरे मामले पर दुख जताते हुए कहा कि मीट मार्केट के बारे में कई बार उन्हें शिकायतें भी मिलती रहती हैं। मीट मार्केट से चंद कदमों पर एक और श्री राधा कृष्ण मन्दिर व दूसरी और गुरुद्वारा साहिब है और इन दुकानों के कारण लोगों की आस्था को भी ठेस पंहुचती है। उन्होंने आज काउंसिल अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इन दुकानों के लिए शहर से बाहर कोई जगह देख इस मार्केट को वहां शिफ्ट किया जाए। दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें