फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर की मंडियों में पहुंचा नौ हजार मीट्रिक टन धान, सात हजार मीट्रिक टन की खरीद

फिरोजपुर की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है। जिला मंडी अधिकारी जश्नदीप सिंह ने बताया कि अब तक जिले की विभिन्न मंडियों में करीब नौ हजार मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से इसमें से करीब सात हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। जश्नदीप सिंह ने बताया कि खरीदे गए धान की एवज में किसानों को भुगतान भी निर्धारित समय के अनुसार किया जा रहा है। मंडियों में बारदाने की भी पर्याप्त व्यवस्था है और फिलहाल बारदाने की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में सूखा और निर्धारित मानकों के अनुसार धान लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न हो और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें