बठिंडा में अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने का प्रयास कर रहे किसानों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 10 से ज्यादा किसानों को डिटेन कर लिया और उन्हें नजदीकी पुलिस थाने ले जाया गया। मौके पर मौजूद एसपी सिटी अशवंत सिंह ने कहा कि पुलिस को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सड़क जाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसे सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे जाम करने के प्रयास को रोकते हुए किसानों को हिरासत में लिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा सकता है, लेकिन यातायात बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।