फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की रेड पर मोगा में गरमाई सियासत

मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के 7 ठिकानों पर 36 घंटे तक चली ईडी की कार्रवाई के बाद सियासत गरमा गई है। ईडी की कारवाई खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोहरान विधायक की ओर से बीजेपी पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी के जिला प्रधान डॉ. हरजोत कमल ने तीखा पलटवार किया है। दरअसल, मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि ईडी को उनके घर से कुछ मिला बीजेपी ने उनको दबाने के लिए उनके ऊपर छापा मारी करवाया और छापा मारी के दोहरान फोन पर किसीसे बात करवाई और बीजेपी पार्टी में शामिल होने और मंत्री पद देने का ऑफर दिया गया था। अगर बीजेपी में शामिल होंगे तो कोई कारवाई नहीं होगा। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि ईडी ने अपनी कार्रवाई की है और इसमें बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि ईडी ने विधायक के सात ठिकानों के अलावा एक पटवारी के घर पर भी छापेमारी की है। अगर ईडी के पास कोई जानकारी या सबूत हैं, तभी इस तरह की कार्रवाई की गई होगी।उन्होंने कहा कि 36 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद ईडी ने क्या पूछताछ की और क्या निष्कर्ष निकाला, इसकी आधिकारिक जानकारी ईडी ही दे सकती है। उन्होंने साफ किया कि इस कार्रवाई को बीजेपी के साथ जोड़ना गलत है। डॉ. हरजोत कमल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कई विधायक बीजेपी में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आज नहीं तो कल, सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें