फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास, NDRF सहित विभिन्न टीमों ने लिया भाग

कोटकपूरा में भारत सरकार के गृह मंत्रालय और पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत शुक्रवार देर शाम डॉ. हरि सिंह सेवक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला स्तर की मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास करवाया गया। इसमें NDRF, सिविल डिफेंस, NCC, पंजाब होमगार्ड और सिविल प्रशासन की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को आपातकाल में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, अपनी सुरक्षा करने और एक-दूसरे की मदद करने संबंधी जानकारी दी गई। सिविल डिफेंस अधिकारी निर्मल सिंह और नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह बराड़ ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों पर इस अभ्यास का उद्देश्य आम लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित करना है। ब्लैकआउट अभ्यास के माध्यम से भी लोगों को सुरक्षा संबंधी सावधानियों के बारे में बताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें