फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बाजार बंद, कई संगठनों के नेता हिरासत में

मोगा में भी पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंद के दौरान शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहे और व्यापारिक गतिविधियां ठप नजर आईं। दुकानें बंद करवाने पहुंचे विभिन्न संगठनों के नेताओं और समर्थकों को मोगा पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया। स्थिति को देखते हुए मोगा पुलिस की ओर से जिले भर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने कहा कि जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मोगा में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें