बठिंडा में वीरवार को सुबह पंजाब बंद का असर दिखने लगा। सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। दुकानदार संजीव का कहना था कि यह नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे पंजाब के बच्चों के लिए है, इसी लिए सभी लोग साथ देंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि पंजाब नशा मुक्त हो जाए। नशे की चपेट में आकर जवानी बर्बाद हो रही है, जिसको बचाना जरूरी है।