फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में पंडोरी खत्तरीयां में सरबत दा भला ट्रस्ट ने लगाया 747वां निशुल्क आंखों का जांच शिविर

सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मानवता की सेवा के उद्देश्य से हलका जीरा के गांव पंडोरी खत्तरीयां में 747वां मुफ्त आंखों की जांच एवं ऑपरेशन शिविर लगाया गया। शिविर का उद्धघाटन हलका विधायक नरेश कटारिया ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबराय समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निस्वार्थ भाव से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और नजर के चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा, जांच के दौरान चयनित मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन किए जाएंगे और जरूरत के अनुसार आंखों में लेंस भी डाले जाएंगे। शिविर के समापन पर गांव के सरपंच डॉ. गुरजीत सिंह ने विधायक नरेश कटारिया, डॉ. एसपी सिंह ओबराय की पूरी टीम और सहयोग देने वाले गांववासियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें