फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर सब्जी मंडी के कोल्ड स्टोरों में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने बुधवार सुबह सब्जी मंडी स्थित कोल्ड स्टोरों पर छापेमारी कर वहां रखी स्टोरेज सब्जियों की जांच की। टीम ने कोल्ड स्टोरों में रखे मटर समेत अन्य सब्जियों की एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता की जांच की। जांच के दौरान एक्सपायरी डेट पार कर चुका सामान मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। अधिकारियों ने कोल्ड स्टोर संचालकों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और खाद्य पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुसार स्टोर करने के निर्देश दिए। विभाग की टीम ने संचालकों को स्पष्ट किया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी सामान को स्टोर या बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें