कहते हैं कि किस्मत कब मेहरबान हो जाए, इसका किसी को अंदाजा नहीं होता। ऐसा ही कुछ बरैटा निवासी युद्धवीर सिंह के साथ हुआ है। बुढलाडा की मशहूर धन्ना लॉटरी स्टॉल से खरीदी गई टिकट ने उनकी किस्मत चमका दी है। युद्धवीर सिंह की डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। लॉटरी जीतने की खबर मिलते ही युद्धवीर सिंह के परिवार में खुशी का माहौल बन गया। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इस खुशखबरी को और भी खास बना दिया है परिवार में हाल ही में आई नन्ही परी ने। कुछ समय पहले ही युद्धवीर सिंह के घर बेटी का जन्म हुआ था। अब डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। परिवार के सदस्य इसे बेटी के शुभ आगमन से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, बुढलाडा की धन्ना लॉटरी स्टॉल पर भी इस बड़ी जीत को लेकर उत्साह का माहौल है। इलाके में युद्धवीर सिंह की डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तरह युद्धवीर सिंह के परिवार के लिए बेटी का जन्म और डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी एक साथ दोहरी खुशियां लेकर आए हैं।