सरदार अमरजीत सिंह साही सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, तलवाड़ा में संविधान दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की शपथ ग्रहण की तथा संविधान में निहित आदर्शों, सिद्धांतों एवं मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई।