फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सिविल डिफेंस ने करवाई एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मैदान में सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। तहसीलदार हरिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति में सिविल डिफेंस और प्रशासन की तैयारियों को परखना तथा लोगों को ऐसी परिस्थितियों से निपटने के प्रति जागरूक करना है। मॉक ड्रिल की शुरुआत एयर रेड वार्निंग सायरन बजाकर की गई। सायरन करीब दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में बजता रहा। इसके साथ ही निर्धारित क्षेत्र में पूर्ण ब्लैकआउट किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभ्यास लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के लिए किए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें