चंडीगढ़ के चार बैंकों को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल मिलने की सूचना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से संबंधित थाना क्षेत्रों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया। निशाने पर सेक्टर-7, 17, 31 और 35 स्थित चार बैंकों की छह शाखाएं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। बैंकों के परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई।