फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई इकबाल सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नौशहरा पन्नूआं में एएसआई इकबाल सिंह का उनके पैतृक गांव नौशहरा पन्नूआं में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनकी पार्थिव देह घर पहुंची, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने एएसआई इकबाल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुलिस की ओर से उन्हें सलामी भी दी गई। माहौल बेहद गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने नम आंखों से दिवंगत पुलिस कर्मचारी को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी पहुंचे और उन्होंने एएसआई इकबाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखे निशाने साधते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें