फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में नशे के खिलाफ अकाली दल की सख्त मुहिम

कोटकपूरा शहर में अकाली दल वारिस पंजाब दे की ओर से नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं हलका इंचार्ज भाई रछपाल सिंह सोसन के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में संलिप्त लोगों और नशे का सेवन करने वाले युवकों को पकड़कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी मुहिम के तहत शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रछपाल सिंह सोसन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुछ युवकों को काबू कर उन्हें नशे से तौबा करने की चेतावनी दी गई। साथ ही नशे के कारोबार में शामिल लोगों को भविष्य में सख्त कार्रवाई का सामना करने की बात कही गई। इस मौके पर रछपाल सिंह सोसन ने कहा कि उनकी मुहिम का मुख्य उद्देश्य नौजवान पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाना है। जो युवक नशा छोड़ने के इच्छुक हैं, उनका इलाज करवाने में भी पार्टी की ओर से सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग नशा छोड़ने के लिए तैयार नहीं होंगे और नशे के कारोबार में संलिप्त रहेंगे, उनके खिलाफ पुलिस के माध्यम से भी सख्त कानूनी कार्रवाई करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से नशे का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें