फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर आइकन’ और अभिनेता महाबीर सिंह भुल्लर ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

तरनतारन में SIR के तहत चल रहे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान को और गति देने के उद्देश्य से आज जिला तरनतारन के SIR आइकन एवं प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता *महाबीर सिंह भुल्लर* ने जिला शिक्षा कार्यालय तरनतारन का विशेष दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने *SVEEP नोडल अधिकारी-कम-उप जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) राजिंदर कौर* के साथ विशेष बैठक की। बैठक में जिले भर में चल रहे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य तथा नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इस अवसर पर महाबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा पूरी मेहनत और लगन से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने *BLOs (बूथ लेवल अधिकारियों)* द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए नई वोट बनवाने की प्रक्रिया को और तेज करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें