भरतगढ़ के पास नंगल-रूपनगर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। खनन सामग्री ले जा रहे एक ओवरलोड ट्रेलर ने आठ कारों को टक्कर मार दी। इनमें से एक कार ट्रेलर के नीचे फंस गई और बुरी तरह कुचली गई। दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इस कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।