मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली के लिए लोग पहुंचने लगे हैं।पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ देर में इस महारैली से 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। केजरीवाल रैली के मंच से पंजाब को और खुशहाल बनाने का रोडमैप पेश करेंगे, वहीं मान सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखेंगे। इसके साथ ही भाजपा-अकाली गठबंधन पर निशाना भी साधेंगे।