फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय 12 साल का लड़का पानी में डूबा, फरीदकोट में हुआ हादसा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2026 08:50 PM IST

स्थानीय बलबीर बस्ती निवासी 12 वर्षीय छात्र के सादिक रोड स्थित रजवाहे में नहाते समय डूबने का मामला सामने आया है। घटना रविवार बाद दोपहर की बताई जा रही है, जिसका खुलासा 24 घंटे बाद सोमवार दोपहर को छात्र के साथ गए उसके तीन नाबालिग साथियों से पूछताछ के बाद हुआ। आरोप है कि घटना के बाद साथियों ने इस संबंध में अपने परिवारों या किसी अन्य व्यक्ति को कोई जानकारी नहीं दी। जानकारी के अनुसार, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला अनमोल सिंह, पुत्र सेवक सिंह, रविवार दोपहर अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ सादिक रोड स्थित रजवाहे में नहाने गया था। चारों दोस्त दो साइकिलों पर रजवाहे पर गए थे और नहाते समय बहाव तेज होने के कारण अनमोल पानी में बह गया। उसके साथियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तीनों बच्चे अपने-अपने घर लौट गए। घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। रविवार रात तक जब अनमोल घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जब उसके साथियों से अनमोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उसके साथ होने से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई। सोमवार को छात्र के साथियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अनमोल के नहाते समय रजवाहे में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और अन्य लोगों की ओर से रजवाहे में उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में छात्र अनमोल के रिश्तेदार गुरतेज सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें