फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर पंजाब बंद, मानसा से लुधियाना तक बाजार बंद

Thu, 15 Oct 2026 12:20 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले एंटी ड्रग टास्क फोर्स के एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की हत्या ने पंजाब में उबाल ला दिया है। संघर्ष कमेटी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे और डीजीपी गौरव यादव की बर्खास्तगी की मांग पर आज पंजाब बंद का एलान किया है। कमेटी ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। झोटा सिंह के पिता भीमा सिंह ने पंजाब के लोगों को बंद का समर्थन करने की अपील की है। वहीं दूसरी तरफ स्कूल कॉलेज बस ऑपरेटर यूनियन पंजाब के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बंद का पूर्ण तौर पर समर्थन करते हुए कहा कि आज कोई भी स्कूल बस नहीं चलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें