पंजाब भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया ने भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना है। सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा पंजाब को नशे की समस्या से मुक्त कराने के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस वादे को भी दोहराया, जिसमें भाजपा के सत्ता में आने पर दो साल के भीतर पंजाब को नशा मुक्त बनाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के जरिए भाजपा लोगों तक पहुंचकर नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करेगी। यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और पंजाब के युवाओं को इससे दूर रखने पर जोर दिया जा रहा है।