फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: विदेश जाने से पहले पंजाब के युवा यहीं हासिल करें हुनर और पूरी करें पढ़ाई : गुरदीप सिंह रंधावा

जर्मनी की सत्ताधारी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के सक्रिय नेता और सांसद का चुनाव लड़ चुके गुरदीप सिंह रंधावा ने पंजाब के युवाओं को विदेश जाने से पहले अपने देश में ही हुनरमंद बनने और पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी है। श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विदेश जाने के लिए युवाओं को पूरी तैयारी के साथ कदम उठाना चाहिए, ताकि उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। रंधावा ने कहा कि यूरोप के इतिहास में पहली बार किसी पगड़ीधारी भारतीय ने लगभग 35 वर्षों के राजनीतिक अनुभव के बाद सांसद का चुनाव लड़ा है। यह पूरे भारतीय समुदाय के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें