रखड़ पूनिया मेले के दौरान बाबा बकाला में आयोजित भाजपा की सियासी कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया। शिवराज चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और गांवों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास, गरीबों के लिए आवास और कल्याणकारी योजनाओं को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। भाजपा की स्टेज से संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पंजाब के किसानों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी केंद्र की योजनाओं का जिक्र किया। हाल ही में पंजाब दौरे के दौरान चौहान किसानों से सीधे संवाद भी कर चुके हैं