फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंडियाला गुरु में विशेष सफाई अभियान शुरू, 9 सितंबर तक चलेगा

पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत जंडियाला गुरु में शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के नेतृत्व में नगर कौंसिल के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य करवाया गया। यह अभियान 29 अगस्त से 9 सितंबर तक लगातार चलाया जाएगा। इस मौके पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मिशन क्लीन पंजाब का उद्देश्य केवल शहरों और कस्बों की सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण एक स्वस्थ समाज की नींव है और इसे बनाए रखने में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें