फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार साहिब में परिवार संग नतमस्तक हुए गायक-अभिनेता जस्सी गिल

पंजाबी गायक और फिल्म अभिनेता जस्सी गिल देर रात अपने परिवार के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया और सरबत के भले की अरदास की। जस्सी गिल ने कुछ समय श्री दरबार साहिब की पवित्र परिक्रमा में बिताया और गुरु साहिब के समक्ष अपने परिवार तथा समूची संगत की चढ़दी कला के लिए प्रार्थना की। परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कुछ सप्ताह पहले जस्सी गिल की माता का निधन हो गया था। मां के निधन के बाद गिल परिवार सहित श्री दरबार साहिब पहुंचे और उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास की। उन्होंने गुरु घर में कुछ समय बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना और आध्यात्मिक शांति प्राप्त की। जसी गिल की श्री दरबार साहिब यात्रा को लेकर उनके प्रशंसकों में भी चर्चा रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें